भोजन में तीखापन लाने वाली हरी मिर्च, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। यह आपके स्वास्थ को बेहतर बनाने में मदद करती है। अगर आप अब तक अनजान हैं, हरी मिर्च के सेहतमंद गुणों से, तो जरूर पढ़िए , नीचे दिए गए हरी मिर्च के बेहतरीन फायदे –

बता दें कि हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। यही नहीं इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन-जॅक्सन्थि‍न आदि स्वास्थ्यवर्धक चीजें मौजूद हैं।

  1. रक्तचाप को नियंत्रित करने में हरी मिर्च काफी फयदेमंद होती है। मधुमेह होने की स्थिति में भी हरी मिर्च में रक्तचाप का स्तर नियंत्रित रखने के गुण होते हैं।
  2. हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि‍सी भी प्रकार के संक्रमण से शरीर और त्वचा की रक्षा करते हैं। यह त्वचा के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी मेडिसिन की तरह काम करती है।
  3. हरी मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो रोगों के लड़ने की क्षमता में वृद्धि कर हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है। हरी मिर्च खाने के बाद आपकी बंद नाक का खुल जाना भी इसी का एक उदाहरण है।
  4. कैंसर से लड़ने और शरीर को सुरक्षित रखने के लिए भी हरी मिर्च फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की आंतरिक सफाई के साथ ही फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर के खतरे को कम करती है।
  5. इसके सेवन से फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी कम होता है। अत: धूम्रपान का सेवन करने वालों को हरी मिर्च को अपने भोजन में ज्यादा शामिल करना चाहिए, क्योंकि उन्हें फेफड़ों के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
  6. हरी मिर्च को मूड बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। यह मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार करती है जिससे हमारा मूड काफी हद तक खुशनुमा रहने में मदद मिलती है।
  7. वजन घटाने में हरी मिर्च आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसका प्रमुख कारण है, कि हरी मिर्च में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती। इसके प्रयोग से आप पोषक तत्वों को तो ग्रहण करते हैं, लेकिन शरीर को कैलोरी नहीं मिलती।
  8. विटामिन-ई से भरपूर हरी मिर्च हरी आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही कसाव लाती है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखाई देती है।
  9. हरी मिर्च पुरूषों में प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करती है। वैज्ञानिक द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार हरी मिर्च खाने से प्रोस्टेट की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
  10. दिल के लिए भी हरी मिर्च काफी फायदेमंद होती है। एक शोध के अनुसार हरी मिर्च से हृदय से संबंधित सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस से रक्त में थक्कों की समस्या ठीक हो जाती है।
  11. यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत कर, पाचन क्रियाओं को दुरूस्त करती है। हरी मिर्च में फाइबर्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं जिससे मिर्च भोजन का पाचन जल्दी होता है।
  12. इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन-सी चोट या घाव को भरने के काम में सहायक होता है। विटामिन-सी हड्डि‍यों, दांतों और आंखों के लिए भी फायदेमंद  होता है।
  13. आथ्रॉईटिस के मरीजों के लिए भी हरी मिर्च काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा यह शरीर के अंगों में होने वाले दर्द को भी कम करने में सहायक होता है।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |