जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू संभाग में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को  की जा रही गोलीबारी के तीसरे दिन सेना के 1 जवान समेत 3 लोग मारे गए तथा 6 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारीयों द्वारा बताया गया कि 3 दिनों में हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में अब तक 9 लोग मारे गए है तथा पूंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलीबारी में सेना 1 जवान शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए सैनिक की पहचान सिपाही मनदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। वे पंजाब में संगरूर के आलमपुर गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के कृष्णा घाटी क्षेत्र में सुबह 8 बजकर 20 मिनट से छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई तथा बाद में भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई गोलीबारी में 2 असैनिकों- कपूर आरएसपुरा के गौराराम (17) और अब्दुल्लियां के गौर सिंह (45) की मौत हो गई।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरएसपुरा के सुचेतगढ़ सेक्टर में ऑक्ट्रॉय से चेनाब (अखनूर) तक के इलाके में शनिवार सुबह से गोलीबारी चल रही थी। आरएसपुरा सेक्टर में गोलीबारी रात 1.30 बजे रुक गई थी, लेकिन 4 घंटे बाद फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। परगवाल सेक्टर में भारी गोलीबारी और गोलाबारी में बीएसएफ का 1 जवान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएसएफ जवाबी कार्रवाई कर रही है और अंतिम समाचार मिलने तक दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी चल रही थी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का 1 जवान जम्मू में सीमापार से गोलाबारी में घायल हो गया। कांस्टेबल लल्लूराम को पास के अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। जवान बल की 14वीं बटालियन का है और उसे कानाचक थाने में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बहाल करने की ड्यूटी में तैनात किया गया था। उसे मोर्टार का छर्रा लगा।
जहां बीएसएफ के 1 जवान और 1 किशोर लड़की की गुरुवार को मौत हो गई थी, वहीं पाकिस्तानी गोलीबारी में शुक्रवार को 2 असैनिकों, 1 बीएसएफ जवान और सेना के 1 जवान की मौत हो गई थी और 2 बीएसएफ कर्मियों समेत 40 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |