टेलीमेडिसिं और टेलीकंसल्टेशन सुविधा प्राप्त करने के लिए 1075 नंबर पर संपर्क करें
रतलाम 23 मई 2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि रतलाम जिले में कोविड-19 चलते लोगों को ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के लिए 1075 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर संपर्क करके रतलाम के विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ अब इंदौर के विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श प्राप्त किया जा सकता है ।
इस क्रम में एक अन्य नंबर 9821627628 भी जारी किया गया है जिस पर संपर्क करके विभिन्न चिकित्सकों से ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबरों पर डॉक्टर सुमित्रा दुबे, चर्म रोग विशेषज्ञ जहांगीर हॉस्पिटल पुणे, रुचिता व्यास चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. वैभव बड़जात्या चिकित्सा विशेषज्ञ भोपाल, डॉ. योगिता परिहार सर्जिकल स्पेशलिस्ट, डॉक्टर शिव प्रतापसिंह यादव, डॉक्टर अनुजा देशपांडे चिकित्सा विशेषज्ञ एनेस्थीसिया जसलोक हॉस्पिटल मुंबई, डॉक्टर हेमलता पटेल जनरल फिजिशियन इंदौर, ऋतुराज टांगिया जनरल फिजिशियन इंदौर, डॉ. अजय दोषी शिशु रोग विशेषज्ञ महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर, डॉ. मयंक मसंद चर्म रोग विशेषज्ञ एवं एनसथीसिया विशेषज्ञ बत्रा हॉस्पिटल नई दिल्ली की विशेषज्ञ सेवाएं एक कॉल पर प्राप्त की जा सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने अनुरोध किया है कि नि:शुल्क टोल फ्री नंबर 1075 एवं 9821627628 पर सम्पर्क करें और स्वास्थय लाभ प्राप्त करे।
photo sojany – eSanjeevani
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
