मेडिकल कॉलेज से रविवार को 31 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए।

0
10

रतलाम 23 मई 2021/ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ  होकर रविवार को  31 व्यक्ति अपने घर लौटे। डिस्चार्ज होते समय इन लोगों ने कोविड के नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी सभी नियमों का पालन कराने का संकल्प लिया। डिस्चार्ज हुए लोगों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

          मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में 21 नए मरीज भर्ती हुए। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550, आईसीयू बेड 56 सभी फुल है, एचडीयू में 172 बैड में 152 पर पेशेंट हैं। ऑक्सीजन बेड 180 में 85 पर पेशेंट हैं। नॉन ऑक्सीजन बैड 142 में से 12 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 305 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 229 पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं। हॉस्पिटल में रिक्त बेड 245 है।

रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार आज तक टोटल रिसीव्ड 6906, डिस्ट्रीब्यूटेड 1557, कन्ज्यूम्ड 5255, करंट स्टाक 94 है। उन्होंने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि की जा रही है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |