लू से सावधानी बरतें : डा. प्रभाकर ननावरे
रतलाम 26 मई 2020/ गर्मी के मौसम में वातावरण में अधिक तापमान के बदलाव से लू लगने की संभावना अधिक बढ जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभाकर ननावरे ने आग्रह किया है कि आमजन धूप व गर्मी से बचें । घर के अंदर हवादार, ठंडे स्थान पर रहें। यदि बाहर कार्य करना अति आवश्यक हो तो बाहरी गतिविधियां दिन के अधिकतम तापमान वाले घंटों में न करें। सफेद व हल्के रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें। सिर को कपडे या टोपी से ढके, जूते चप्पल तथा नजर के काले चश्में गागल का उपयोग करें।
डा. प्रभाकर ननावरे ने आग्रह किया है कि धूप में जाने से पहले भोजन व पर्याप्त पानी लेवें। अधिक से अधिक पेय पदार्थों जैसे नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पना, दही, नारियल पानी आदि का सेवन करें। ताजा एवं स्वच्छ भोजन का सेवन करें। शिशुओं तथा बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला पुरूषों, घर के बाहर काम करने वाले, मानसिक रोगियों तथा उच्च रक्तचाप वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखें। बंद गाडी के अंदर का तापमान बाहर से अधिक होता है अत: कभी भी किसी को बंद, पार्किंग में खडी गाडी में अकेला ना छोडे। बेहोशी आना, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी आना, चक्कर आना, दस्त, सिरदर्द, शरीर टूटना, बार-बार मुंह सूखना और हाथ-पैरों में कमजोरी आना या निढाल होना लू लगने के लक्षण हैं। लू लगने पर काफी पसीना आ सकता है या एकदम पसीना आना बंद भी हो सकता है।
यदि किसी व्यक्ति को लू लगने का संदेह होता है तो उसे तत्काल ठण्डे स्थान पर रखें । पानी, छाछ व अन्य तरल पदार्थों को पर्याप्त मात्रा में लेंवें । यदि आराम ना लगे तो तुरंत निकट के शासकीय चिकित्सालय में उपचार करावें ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



