इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पौने दो साल की बच्ची को कुचलने वाले एक टैक्सी चालक को पुलिस ने आनन-फानन में जमानत पर रिहा कर दिया। नाराज पिता व रिश्तेदार शुक्रवार को कंट्रोल रूम पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।खजराना थाना क्षेत्र स्थित दाऊदी नगर में गुरुवार सुबह ओला कैब के चालक ने बच्ची फरीन फातिमा को घर के बाहर रौंद दिया था।

लोगो ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। गुरुवार को ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। शुक्रवार को बच्ची के पिता मुजफ्फर हुसैन, दादा फारुख मुल्तानी सहित अन्य रिश्तेदार डीआईजी ऑफिस पहुंचे।उन्होंने कहा आरोपी ने बच्ची की जान ली है, लेकिन बच्ची के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

पुलिस द्वारा कहा गया कि छोटा-मोटा केस था। जमानत पर छोड़ना पड़ता है। लोगो का आक्रोश था कि लापरवाह चालक को एक दिन तो थाने में रखना था। टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक मुलजिम को कोर्ट में पेश किया गया था। जमानती जुर्म होने के कारण कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |