धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में चुनाव के दौरान प्रचार कर रहे बीजेपी नेता को मतदाता द्वारा जूतों की माला पहनाई गई थी जिसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी दिनेश शर्मा ने जीत हासिल की जो कि अब नगर परिषद् अध्यक्ष है।
दिनेश शर्मा चुनाव प्रचार के दौरान नाराज बुजुर्ग मतदाता के जूते की माल पहनाए जाने के बाद वायरल हुए वीडियो की वजह से पूरे देश में सुर्खियों में छा गए थे। हालांकि, चुनाव नतीजों में धामोद के मतदाताओं ने उन्हें जीत की सौगात दी है।
दिनेश शर्मा द्वारा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शोभाराम पाटीदार को 1,333 वोटों से हराया गया। दिनेश शर्मा को 6671 वोट मिले, जबकि निर्दलीय शोभाराम पाटीदार के खाते में 5,338 वोट आए. कांग्रेस के उम्मीदवार 3,416 वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे।
भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ गुलझरा पहुंचे, जहां कुछ लोगों द्वारा उनका फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया जा रहा था, तभी एक बुजुर्ग परसराम ने शर्मा को एकाएक जूते-चप्पल से बना हार पहना दिया। बुजुर्ग की इस हरकत को देख हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, शर्मा ने संयम रखते हुए किसी तरह से कोई विरोध नहीं जताया था। बाद में साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने बाद में जूते-चप्पल के हार को शर्मा के गले से उतारा था।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
