मध्यप्रदेश में धार के गणेश घाट पर एक सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई…
इंदौर: यह भीषण हादसा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के समीप ही धामनोद का है जहाँ एक ट्रक के ब्रेक फ़ैल हो गए जिसके कारण ट्रक ने एक बाइक को चपेट में ले लिया और उसके पश्चात् ट्रक में भीषण आग लग गई। इसी कारण इस भीषण हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।
घटना की सुचना प्राप्त होते ही धामनोद पुलिस दमकल कर्मियों साथ मौके पर पहुंची व आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि दमकल ने आग पर काबू पा लिया और लेकिन तीन लोगों को बचा नहीं पाए। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और बच्चे का होना बताया जा रहा है।
घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। वहीं धामनोद पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है…
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
