मोबाइल फोन आज लक्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है। कुछ लोगों के पास आप देखेंगे कि दो मोबाइल फोन होंगे। आज इसने पूरी दुनिया के ज्ञान को आपकी मुठ्ठी में ला दिया है। हालांकि, इसके कई लाभों के बावजूद कई नुकसान भी हैं। मोबाइल फोन के हमारे शरीर में खासतौर पर हमारी त्वचा पर कई प्रतिकूल असर डाल रहे हैं। आज हम आपको उन्हीं समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मोबाइल फोन की वजह से हो रही हैं।

  1. गर्दन की समस्या– सेल फोन का ज्यादा यूज करने से गर्दन के चारों ओर त्वचा की लोच में कमी हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए, अपनी गर्दन लंबे समय तक नीचे लटकाकर नहीं रखें। साथ ही हर बार जब आप अपने फोन को देखें, तो अपने पॉश्चर यानी बैठने के तरीके को बदलते रहें।
  2. मुहांसे की समस्या– सभी मोबाइल फोन में काफी मात्रा में धूल और गंदगी होती है। लिहाजा, यह बैक्टीरिया के प्रजनन के लिए अच्छी जगह बन जाता है। हर बार जब आप इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इसमें जमा मैल और गंदगी भी चेहरे पर लगती है, जिससे मुंहासे होते हैं। इसलिए, जब भी आप कॉल करने या कॉल का जवाब देने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तब अपनी स्क्रीन को जरूर पोंछकर साफ करें।
  3. धब्बे दिखना– आपके स्क्रीन से निकलने वाली लाइट के अधिक समय तक संपर्क में रहने से त्वचा पर हाइपर पिगमेन्टेशन और उम्र बढ़ने का असर हो सकता है। इससे त्वचा असमान और क्षतिग्रस्त हो सकती है।
  4. समय से पहले बुढ़ापा- समय से पहले यदि आपकी उम्र बढ़ती हुई लग रही है, तो इसके लिए आपका सेल फोन जिम्मेदार है। आंखों में झाइयों की समस्या भी इसी वजह से होती है। इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए फोन को चार्ज करने के दौरान और रात को सोते समय अपने से दूर रखें।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |