धार : बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी युवती, दोस्तों ने साथ मिलकर किया बलात्कार…

0
27

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती अपने प्रेमी से मिलने गई थी जहाँ युवती के साथ गैंग रेप की घटना हो गई। इस वारदात को प्रेमी के ही एक दोस्त ने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना धार जिले के धामनोद तहसील के पेटलावद ग्राम की है। जहाँ एक युवती अपने प्रेमी राहुल से मिलने के लिए पहुंची थी लेकिन वहां प्रेमी राहुल नहीं था। उसका दोस्त संजय पहले से वहां मौजुद था जो कि युवती को बातों में बहलाकर नज़दीक के ही एक सुनसान खण्डहर में ले गया। वहां उसके अन्य दो दोस्त पहले से मौजुद थे। तीनों ने मिलकर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली उसने अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया।  परिजन उसे लेकर धामनोद पुलिस थाने पहुंचे, जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने संजय सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस मामले में युवती के प्रेमी की भूमिका की भी पुलिस जांच करेगी।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |