सिर्फ स्वाद नहीं गुणों में भी फायदेमंद है अमरुद…
सर्दी आते ही सबके घरों में आ जाते है अमरुद| यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि गुणों में भी काफी फायदेमंद है| अमरुद में विटामिन सी, लाइकोपिन और एंटीओक्सिडेंट से भरपूर होता है| इसमें केले के बराबर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो कि ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं| साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है| माना जाता है कि ये फल सेंट्रल अमेरिका की देन है जिसे वहां ‘सैंड पल्प’ के नाम से जाना जाता है| आप भी यहां जानिए अमरूद के इन 5 फायदों के बारे में…
- कैंसर का खतरा कम: अमरूद में मौजूद लाइकोपिन, क्वरसेटिन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर को शरीर में पैदा करने वाले सेल्स को रोकते हैं| लाइकोपिन ब्रेस्ट कैंसर से भी रक्षा करता है| इसीलिए रोज़ाना एक अमरूद ज़रूर खाएं|
- आँखों की रौशनी: अमरूद में भी गाजर की ही तरह विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज़ करता है| इसी के साथ ये आंखों की मसल्स को भी स्ट्रॉंग बनाता है| इसीलिए इसे रोज़ाना सुबह या फिर शाम के ब्रेक में खाएं|
- प्रेगनेंसी में फायदेमंद: प्रेग्नेंट औरतों के लिए अमरूद बहुत अच्छा होता है| इसमें मौजूद फॉलिक एसिड या विटामिन बी-9 बच्चे के नर्वस सिस्टम को डेवलप करने में मदद करता है| इसके साथ ही अमरूद छोटे बच्चों को न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर्स से बचाता है|
- स्ट्रेस कम करता है: अमरूद में मौजूद मैग्निशियम शरीर के नर्व्स और मसल्स को आराम पहुंचाता है| दिन भर के भारी वर्क आउट के बाद एक अमरूद खाएं| ऑफिस गोइंग इसे रोज़ाना खाएं, इससे ट्रैवल और काम का स्ट्रेस कम करने में काफी मदद मिलती है|
- वजन घटाए: बिना किसी प्रोटीन, विटामिन और फाइबर को अपनी डाइट में कम किए बिना, अमरूद वज़न कम करने में मदद करता है| रोज़ाना एक अमरूद आपका मेटाबॉलिज़्म को रेगुलेट कर बढ़ते वज़न पर ब्रेक लगाता है| क्योंकि अमरूद में बाकी फलों जैसे केला, सेब, संतरे से कम शुगर होती है|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



