भोपाल: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगले वर्ष से कक्षा 12वीं में 70% अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ का लाभ मिलेगा। वर्तमान में इसके लिए 75% अंको की अनिवार्यता है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा योजना के पात्र विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय सीमा मौजूदा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने की घोषणा की है।

शिवराज सिंह ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘दिल से’ युवाओं को सीधा संवाद देते हुए कहा कि अगले वर्ष से कक्षा 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस योजना के पात्र विद्यार्थियों के परिवार की सालाना आमदनी की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ का लाभ इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा ज्वॉइंट इंटरेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस में डेढ़ लाख तक मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा। अब तक यह लाभ जेईई में 50,000 रैंक तक आने वाले विद्यार्थियों को ही मिलती है।

चौहान ने कहा कि इस योजना में सरकारी महाविद्यालयों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों को सम्मिलित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत नए पाठ्य भी शामिल किए जाएँगे। इसके कारण ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिन उद्योगों द्वारा 100 से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, उन उद्योगों को अब डेढ़ गुना अधिक पूंजी अनुदान दिया जाएगा।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |