गर्म पानी पीने से होगा इन रोगों में आश्चर्यजनक फ़ायदा……….

0
60

गर्म पानी का सेवन सुबह खाली पेट,भोजन के उपरांतऔर दिन में जब समय मिले पीने से आश्चर्यजनक फायदे होते है| ये ऐसे रोगों में फायदा करता है जिनके लिए हम दवा ले-लेकर परेशान रहते है| आइये जाने|

शारीरिक दर्द 

मोटे रोगियों,गठिया तथा जोड़ों के दर्द व सूजन या जैसा भी शारीरिक दर्द हो आदि के लिए गर्म पानी का सेवन अति उत्तम है|

मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याएं

स्त्रियों के मासिक धर्म की अनियमितता दूर हो जाती है|                                                                        अगर मासिक कष्टदायक आते है तो भी गर्म पानी पीने से बहुत लाभ होता है| पीरियड्स में रेगूलर गर्म पानी पिये|

पेट के रोग 

गर्म पानी पीने से कब्ज नही रहती| पेट में कृषि नष्ट होकर कीड़ो की उत्पत्ति रुक जाती है| अमाशय की सूजन पेचिश आदि दूर होते है| अधिक गैस बनना,अजीर्ण व पेट फूलना आदि बंद हो जाते है| यकृत,अमाशय और आंतो को भी शक्ति मिलती है|

मोटापा कम करने में 

गर्म जल के सेवन से प्रसव के बाद बढ़ा हुआ पेट सामान्य आकार में सुडौल रूप में आ जाता है| खाने के एक घंटे के बाद एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू निचोड़कर पीने से (चाय के तरह पीने से) शरीर का मोटापा दूर होता है|

सुंदरता के लिए 

आँखों के नीचें काले घेरे, चेहरे की कुरूपता दूर होकर रंग निखार जाता है|                                                     गर्म पानी शरीर को निर्मल रख असमय बुढ़ापे को रोकता है|

बालों की समस्या के लिए 

गर्म पानी पीने से बालों को रक्त पहुँचाने वाली नाडी का सही पोषण होता है जिससे बालों की सुंदरता बढती है और असमय सफेद हुए और झड़ते हुए बालो के लिए बहुत लाभदायक है|

नर्वस सिस्टम सही रखे

गर्म पानी पीने से शरीर में खून का सर्कुलेशन सही होता है रक्त वाहिकाओं में फैट जमने नही पाती जिससे शरीर का नर्वस सिस्टम सही रहता है|

यूरिक एसिड एवं विषैले पदार्थ 

मूत्र अधिक मात्रा में आकर शरीर से यूरिक एसिड एवं विषैले पदार्थ निकल जाते है|

गर्म पानी पीने का सही समय

सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए| अगर आप इसमें शहर और आधा नींबू निचोड़कर पियें तो और भी बढिया होगा|                                                                                                                     भोजन करने के एक घंटे के बाद में गर्म पानी पीना चाहिए|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |