एड़ी में दर्द होना आजकल एक आम समस्या बन गई है| यह एक तरह का रोग है जिसमे बेहद दर्द और परेशानी होती है| पुरुष हो या महिलाएं एडियों का दर्द किसी को भी हो सकता है| इस दर्द की वजह से शरीर में ओर कई भी बीमारियां जैसे कमर दर्द और स्लिप डिस्क जैसी समस्याएं हो सकती है| एड़ी में दर्द की प्रमुख वजह है अधिक ऊचें जूते व सैंडल को पहनना आदि| हड्डियों के बढ़ने से भी एडियों में दर्द हो सकता है| हम आपको बताएंगे कि कैसे दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है|
एड़ी दर्द के मुख्य कारण:-
- ज्यादा टाइट या कसक वाले कपड़े पहनना|
- गिर जाने की वजह से|
- पैर का अचानक से मुड़ना|
- अधिक नींद की गोलियां खाना|
- ऊँचे जूते व सेंडल पहनना|
- कंकर व पत्थर का लगना|
- उम्र के साथ मांस का कम होना|
- हड्डियों का बढ़ना|
- अधिक समय तक खड़े रहकर काम करना|
- पोषक तत्वों को न खाना|
- मधुमेह या मोटापा|
- हार्मोन से संबंधित दवाइयां अधिक लेना|
- अधिक सोना या खाना|
- कमर व पैरों के साथ पेट को किसी भी तरह का तनाव न देना आदि|
एड़ी के दर्द से निजात पाने के वैदिक उपाय- जितना हो सके आप आरामदायक जूते व चप्पल पहने| स्पोर्टस जूते भी आप पहन सकते है|
अदरक और पुदीना का प्रयोग एडियों के दर्द से मुक्ति पाने के लिए अपने भोजन में अदरक का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें| पिंड खजूर को पुदीने के साथ मिलाकर चटनी बनाकर सेवन करें|
लेप का प्रयोग:- यदि दर्द की वजह से चलना फिरना बंद हो गया हो तो सरसों के तेल में हल्दी को पकाकर उसमे नींबू,प्याज और नमक डालकर पेस्ट बनाएं और रात को सोने से पहले इसे एडियों पर लगाए|
ठंडा व गर्म पानी:- एड़ी के दर्द में आप अपने सिर को गिला करे ओर किसी स्टूल पर बैठकर ठंडे व गर्म पानी में पैरो को बदल-बदल कर रखे| ठंडे पानी में 3 मिनिट और गर्म पानी में 5 मिनिट तक पैरों को रखे|
एलोवेरा:- एलोवेरा को छीलकर इसका 50 ग्राम भाग खली पेट खाएं
एलोवेरा,अदरक और काला तिल:- एलोवेरा,अदरक और काला तिल को मिलाकर गर्म करें और इसको एड़ी पर लगाएं|
कलौंजी,अजवाइन,मेथी और ईसबगोल:- एक चम्मच कलौंजी,एक चम्मच मेथी,एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच ईसबगोल को पीसकर चूर्ण बना लें और सुबह एक चम्मच खली पेट इसका सेवन करें| इस उपाय को कुछ दिनों तक करने से आपको फायदा मिल जाएंगा|
अश्वगंधा का प्रयोग:– एड़ी के दर्द से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण मिलाकर सेवन करे|
भोजन में इन चीजों को शामिल करें :- अपने भोजन में आंवला,सेब,टमाटर,पत्तागोभी,कच्चा पपीता,आलू,ककड़ी और तोरई को शामिल करे| इसके साथ आप गुग्गुल का भी इस्तेमाल कर सकते हो|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



