रतलाम 31 मार्च 2020/ कृषि विज्ञानं केंद्र जावरा द्वारा कृषक बन्धुओं को समसामयिक सलाह देते हुये कहा गया है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के प्रकोप से रखी जाने वाली सावधानियों को अपनाना होगा। इसके मद्देनजर कृषक बन्धु अपनी खड़ी फसलों की कटाई, गहाई करते समय मजदूर से मजदूर या परिवार के सदस्य से सदस्य की दूरी 1 से 1.5 मीटर बनाये रखे। साथ ही अपने मुंह पर मास्क/रूमाल व हाथों पर दस्तानों का प्रयोग अवश्य करें जिससे कोरोना वायरस के खतरे से हम सभी बचे रह सके। कोरोना वायरस के मद्देनजर शासन, प्रशासन के द्वारा समय-समय पर दिये जा रहे निर्देशों का पालन आवश्यक है। अतः किसान भी अपने घर-खलिहान के आस-पास स्वच्छता बनाये रखें व बगैर आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकले।
मौसम की परिस्थिति को देखते हुए फसल काटे और थ्रेसिंग के बाद नमी होने पर फर्श पर सुखाकर सुरक्षित भण्डार करें। सामाजिक कार्यक्रमों से बिल्कुल दूरी बना ले। सरसों, चना तथा मसूर की फसल पककर तैयार हो गई है, तुरन्त कटाई कर गहाई करें। गेहूं की फसल 8 से 10 दिन में पककर तैयार हो जाएगी, फसल पकते ही तुरन्त कटाई कर गहाई करें। उद्यानिकी फसलों जैसे भिण्डी, लोकी, तोरई, खीरा, ककडी आदि फसलों की जल्दी बुआई करें। ग्रीष्मकालीन हरे चारे की बुआई करें। जिन कृषक भाइयों को फलदार वृक्षो का बगीचा लगाना है वो कृषक बगीचा लगाने की तैयारी करें। प्याज और लहसुन फसलों के अवशेषो को छायादार वृक्ष के नीचे डालकर वेस्ट डिकम्पोजर से अच्छी खाद बनाएं। बीजीय मसाला फसलों की थ्रेसिंग एवं छनाई का कार्य महीन होने के कारण व्यक्ति सम्पर्क अधिक होता है। अतः मास्क पहनें एवं कम से कम हर घंटे में साबुन से हाथ अवश्य धोएं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



