नई दिल्ली: ज्यादातर लोग ऑफिस के काम को लेकर स्ट्रेस अथवा ऑफिस के काम के दबाव में रह कर मानसिक तनाव के शिकार हो जाते है| यदि ऐसा होता है तो ये खबर आपके बहुत ही महत्वपूर्ण है| एक शोध के आधार पर सामने आया है कि ऐसे लोगो को टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा 46 फीसदी बढ़ जाता है| ये निष्कर्ष डेनमार्क की कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के शोध से स्पष्ट हुआ है| शोध में वर्कप्लेस के माहौल, शरीर के मेटबॉलिज्म और डायबिटीज के बीच संबंध बताया गया है| शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि लगातार काम करने तथा मानसिक तनाव व आलोचना झेलना व्यक्ति के टेस्टोस्टेरॉन लेवल और मानसिक सेहत को प्रभावित करती है|

शोधकर्ताओं के ग्रुप से प्रोफ़ेसर डॉ. नाजा रॉड ने बताया है कि आपके वर्कप्लेस का माहौल सीधा आपकी हेल्थ पर असर करता है| ऐसे में व्यक्ति की मानसिक सेहत पर इसका प्रभाव पड़ता है| मानसिक सेहत बिगड़ने पर इसका सीधा असर व्यक्ति के खान-पान की आदतों पर पड़ता है| इससे इंसान का मेटाबॉलिज्म खराब होता हो जाता है| मेटाबॉलिज्म गड़बड़ होने पर पाचन क्रिया भी गड़बड़ा जाती है और मोटापे की समस्या बढ़ जाती है|

शोधकर्ताओं ने इस शोध में 40 से 65 वर्ष की उम्र के 45,905 लोगों को शामिल किया था| इनमें 19,280 पुरुष और 26,625 महिलाएं थीं| इन सभी लोगों के ऑफिस के माहौल, इस माहौल के उन पर प्रभाव और मानसिक सेहत का 11 साल तक अध्ययन किया गया| नतीजे में पाया गया कि वर्कप्लेस पर ज्यादा तनाव का सामना करने पर महिलाओं में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 36% तक बढ़ता है, जबकि पुरुषों में ये आंकड़ा 61% तक रहता है|

शोध में पाया गया कि जो लोग तनाव के शिकार थे, उनमें से 40 फीसदी लोगों का बीएमआई (वजन-लंबाई का अनुपात) गड़बड़ था| अध्ययन में शामिल एक-तिहाई लोगों ने माना कि वर्कप्लेस पर उन्हें सबसे ज्यादा तनाव अपने मैनेजर से मिलता है| 36 प्रतिशत लोगों ने तो इस कारण नौकरी ही छोड़ दी|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |