आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए हितकारी बताया गया है चने के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते है | क्योकिं इसमें प्रोटीन,नमी, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स पाए जाते है | चना दूसरी दालो के मुताबित सस्ता होता है और सेहत के लिए भी यह दूसरी दालो से पौष्टिक आहार होता है | चना शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाता है | साथ ही यह दिमाग को तेज बनता है और चेहरे को सुंदर बनाता है | चने के सबसे अधिक फायदे इन्हें अंकुरित करके खाने से होते है |
सुबह खाली पेट चने से कई फायदे मिलते है :-
1. शरीर को सबसे ज्यादा पोषण काले चनों से मिलता है | काले चने अंकुरित होने चाहिए | क्योंकि इन अंकुरित चनो में सारे विटामिन्स और क्लोरोफिल के साथ फास्फोरस आदि मिनरल्स होते है जिन्हें खाने से शरीर को कोई बीमारी नही लगती है |काले चनों को रातभर भिगोकर रख ले और हर दिन सुबह दो मुट्ठी खाएं | कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा|
2. रातभर भीगे हुए चनों से पानी को अलग कर उसमे अदरक,जीरा,नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है |
3. शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए अंकुरित चनों में नींबू,अदरक के टुकड़े,हल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं | आपको पुरे दिन की एनर्जी मिलेगी |
4. चने का सत्तू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है | शरीर की क्षमता और ताकत को बढ़ाने के लिए गर्मियों में आप चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलाकर पी सकते है | यह भूख को भी शांत रखता है|
5. गर्भवती महिला को यदि मितली या उल्टी की समस्या बार-बार होती हो। तो उसे चने का सत्तू पिलाना चाहिए।
6. लंबे समय से चली आ रही कफ की परेशानी में भुने हुए चनों को रात में सोते समय अच्छे से चबाकर खाएं और इसके बाद दूध पी लें। यह कफ और सांस की नली से संबंधित रोगों को ठीक कर देता है।
पथरी की समस्या में चना : पथरी की समस्या अब आम हो गई है। दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गाल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। एैसे में रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हो।
शरीर की गंदगी साफ करना : काला चना शरीर के अंदर की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। जिससे डायबिटीज, एनीमिया आदि की परेशानियां दूर होती हैं। और यह बुखार आदि में भी राहत देता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए : चना ताकतवर होता है। यह शरीर में ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज को कम करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। इसलिए अंकुरित चनों को सेवन डायबिटीज के रोगियों को सुबह-सुबह करना चाहिए |
मूत्र संबंधी रोग : मूत्र से संबंधित किसी भी रोग में भुने हुए चनों का सवेन करना चाहिए। इससे बार-बार पेशाब आने की दिक्कत दूर होती है। भुने हुए चनों में गुड मिलाकर खाने से यूरीन की किसी भी तरह समस्या में राहत मिलती है।
पुरूषों की कमजोरी दूर करना : अधिक काम और तनाव की वजह से पुरूषों में कमजोरी होने लगती है। ऐसे में अंकुरित चना किसी वरदान से कम नहीं है। पुरूषों को अंकुरित चनों को चबा-चबाकर खाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे पुरूषों की कमजोरी दूर होती है। भीगे हुए चनों के पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से पौरूषत्व बढ़ता है| और नपुंसकता दूर होती है।
पीलिया के रोग में : पीलिया की बीमारी में चने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी डालकर अच्छे से चनों को कुछ घंटों के लिए भिगो लें और दाल से पानी को अलग कर लें अब उस दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर 4 से 5 दिन तक रोगी को देते रहें। पीलिया से लाभ जरुरी मिलेगा। पीलिया रोग में रोगी को चने की दाल का सेवन करना चाहिए।
कुष्ठ रोग में चना : कुष्ठ रोग से ग्रसित इंसान यदि तीन साल तक अंकुरित चने खाएं। तो वह पूरी तरह से ठीक हो सकता है।
अस्थमा रोग में : अस्थमा से पीडि़त इंसान को चने के आटे का हलवा खाना चाहिए। इस उपाय से अस्थमा रोग ठीक होता है।
त्वचा की समस्या में : चने के आटे का नियमित रूप से सेवन करने से थोड़े ही दिनों में खाज, खुजली और दाद जैसी त्वचा से संबंधित रोग ठीक हो जाते हैं।
चेहरे की चमक के लिए चना : चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए नियमित अंकुरित चनों का सेवन करना चाहिए। साथ ही आप चने का फेस पैक भी घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकेत हो। चने के आटे में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है। महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार चना और गुड जरूर खाना चाहिए।
दाद,खाज और खुजली : एक महीने तक चने के आटे की रोटी का सेवन करने से त्वचा कीबीमारियाँ जैसे खुजली,दाद और खाज खत्म हो जाती है |
धातु पुष्ट : दस ग्राम शक्कर और दस ग्राम चने की भीगी हुई दाल को मिलाकर कम से कम एक महीने तक खाने से धातु पुष्ट होती है |
चने को आप खाने में जरुर इस्तेमाल करें| यह किसी दवा से कम नही है| चने खाने से एक नही कई फायदे मिलते है तो क्यों नही अंकुरित चनो का इस्तेमाल ऱोज किया जा सकता है|
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



