राजस्थान के जैसलमेर जिला स्थित पोकरण में स्वच्छ भारत अभियान की कई सरकारी कार्यालयों व उनके परिसरों में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है |
उन कार्यालयों के अधिकारी ही आमजन को स्वच्छता के बारे में भी जानकारी देते नजर आ रहे है | इन नजारों को देखो तो साफ होता है कि अधिकारी अपने कार्यालयों व परिसर को साफ नही रख सकते लेकिन प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार-प्रसार कर आमजन जागरूकता की नसीहत देते जरुर दिख रहे है |
हम बात यहाँ कर रहे है कि पोकरण सरकारी अस्पताल,पंचायत समिति सांकडा परिसर,ब्लॉक शिक्षा कार्यालय,एसडीएम कार्यालय सहित अन्य विभागों के कार्यालयों की जिनके परिसरों में गंदगी के भंडार लगे हुए है |
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोई प्रकार का कार्यक्रम हो तो सबसे आगे वहीं गंदगी में तब्दील कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी आगे आकर झाड़ू पकडकर फोटो खिंचवाते भी जरुर नजर आ रहे है |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की अन्य देश भी जरुर तारीफ करते लेकिन खुद के देश में धरातल में कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के उदासीन बर्ताव के चलते धज्जियां उड़ रही है लेकिन इस अभियान के तहत मद भी खीचकर विभाग लाखो का चुना लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है |
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |


