धरने से जबरन उठाने से नाराज तीन छात्र पेट्रोल लेकर टावर पर चढ़े

0
17

किसानों और छात्रों की बहुत-सी मांगो को लेकर बीते 4 दिनों से बारां में मिनी सचिवालय के पास मरते दम तक अनशन पर बैठे छात्रों को गुरुवार की रात में पुलिस ने अनशन स्थल से हटा दिया |

इससे नाराज तीन छात्र धर्मेश मीणा,मनोज सुमन और भरत मीणा बोतलों में पेट्रोल लेकर शुक्रवार को टावर पर चढ़ गए| सुबह 9 बजे से ही तीनो टावर पर चढ़े हुए है | मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इन्हें समझाने का प्रयास कर रहे है |

बीते 4 दिनों से कुछ युवा छात्र नेता नरेश मीणा के सत्याग्रह आदोलन के समर्थन में किसानो को फसल का उचित दाम और खराब फसलो का मुआवजा दिलाने सहित छात्र हितो की बातों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठे थे |

अनशन पर बैठे युवको की तबीयत बिगड़ने के कारण बीती रात पुलिस ने 6 युवको को जबरन अनशन स्थल से उठाकर धरना समाप्त करा दिया | जिनमे से 2 युवक सेहत बिगड़ने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती है लेकिन 3 युवक जबरन अनशन खत्म कराने के विरोध में सुबह बारां शहर के रिद्धिका नगर में मोबाइल टावर पर पहुंचे |

युवको के टावर पर चढने के करीब एक घंटे बाद पुलिस के साथ एसडीओं और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने की कोशिश कर रहे है | छात्रो की मांग है कि मुख्यमंत्री से उनकी बात करवाई जाए या राजस्थान सरकार का कोई मंत्री मौके पर आकर उन्हें उनकी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दे | साथ ही आंदोलनकारियों पर कोई पुलिस कार्यवाही नही की जाए |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |