अजमेर दौरे पर सीएम वसुंधरा ने कहा- किशनगढ़ में अब तक 700 करोड़ के विकास कार्य कराए

0
40

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि किशनगढ़ में हमारी सरकार ने अब तक 700 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए है |

राजे ने गुरूवार को किशनगढ़ में कहा है कि यहाँ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण करने,पैसा खर्च करने सहित इसे हकीकत में बदलने का काम हमने किया है और यहाँ से उड़ाने भी जल्द शुरू होगीं | मुख्यमंत्री ने कहा है कि किशनगढ़ की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 225 करोड़ रुपए की योजना पर काम चल रहा है | उसके तहत 15 पेयजल टंकियां बनाई जाएंगी,जिनमे से 7 पर काम चल रहा है |

बताते है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सर्वसमाज के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर जनसमस्याओं के निराकरण और उनसे सरकार का व्यक्तिश: फीटबैक लेने के लिए गुरुवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ पहुंची थी | किशनगढ़ के मार्बल एसोसिएशन सभागार में राजे ने करीब 7 घंटे तक सर्वसमाज के लोगो से सरकार और स्थानीय प्रशासन के बारे में फीटबैक लिया | मुख्यमंत्री ने सभी से किशनगढ़ क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा की और उनके सुझावों और समस्याओ को नोट भी किया | हमारी कोशिश है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में जाकर वहां के सर्वसमाज से संवाद और संपर्क स्थापित किया जाए ताकि वे अपनी बात खुलकर बता सके और उनकी समस्याएं दूर हो | उन्होंने कहा कि सुराज संकल्प पत्र में जो वादे किए है उन्हें पूरा किया जाएगा |


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |