रतलाम 26 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में रबी सीजन में गेहूँ उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रस्तावित उपार्जन कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक उपायों पर विचार कर उपार्जन की तारीखों के पुन: निर्धारण पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में गेहूँ उपार्जन से जुड़ी परिवहन तथा भंडारण व्यवस्था और फसल का समर्थन मूल्य देने के संबंध में चर्चा हुई। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
