घर से बाहर रहकर पड़ने वाले विध्यार्थियों की मदद के निर्देश

0
9

राज्यपाल ने कुलपतियों को ई-मेल से दिये निर्देश

रतलाम 26 मार्च 2020/ राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कोरोना वायरस संकट के चलते सभी कुलपतियों को ई-मेल भेज कर  निर्देशित किया है कि घर से बाहर रह कर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की आवश्यक सहायता करें।

श्री टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय  प्रशासन सभी विद्यार्थियों से संचार माध्यमों से सम्पर्क स्थापित करे। बाहर से आए छात्र-छात्राओं की भोजन इत्यादि की व्यवस्थाओं में मदद करे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रबंध किये जाएं, जिससे जरुरतमंद  छात्र-छात्राएँ  स्वयं उनसे  सहायता के लिए सम्पर्क करने के लिये प्रेरित हों।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों का आई.टी. सेल छात्र-छात्राओं को घर से काम करने के लिए प्रशिक्षित और प्रेरित करे। कोरोना संकट से निपटने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों में उनको शामिल करे। राज्यपाल ने कहा कि घर से बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों को भी वर्क टू होम प्रणाली में संयोजन कर संचालित करें। राज्यपाल श्री टंडन ने सभी कुलपतियों से अपेक्षा की है कि कोरोना वायरस के इस संकट काल में दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर राष्ट्र सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |