कोरोना से बचाने के लिए पूरी सावधानी बरते प्रदेशवासी

0
9

मुख्यमंत्री श्री चौहान की उच्च-स्तरीय बैठक में अपील

रतलाम 26 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाव के लिये सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि पूरी सावधानी बरतें। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना को किसी भी स्थिति में फैलने नहीं दिया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर रही है। राज्य में मेडिकल कॉलेज और अन्य निजी क्षेत्र के बड़े अस्पताल, स्पेसिफिक अस्पताल के रूप में कार्य करेंगे। आवश्यक औषधियों, मास्क, पीपीई किट और आवश्यक होने पर उपयोग में आने वाले वेंटिलेटर्स की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में कोरोना के संबंध में आयोजित उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति आइसोलेशन के निर्देशों का पालन करे। खुद को और परिवार को स्वस्थ रखने में सहयोग करे। श्री चौहान ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ नागरिक विदेश से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि उनसे सम्पर्क कर उनके परिजनों के संक्रमित होने की आशंका को समाप्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस सतर्कता से ऐसे व्यक्ति स्वयं को क्वारेंटाइन करते हुए संपूर्ण समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक चिंता और दायित्व का विषय है। श्री चौहान ने आमजन से इस कार्य में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार जनता के साथ है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |