उज्जैन : फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूलती थी रूपए…

0
14

उज्जैन: मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया जो कि टिकट चेकिंग के नाम पर टीटीई की ड्रेस में लोगो से रूपए वसूल रही थी। लड़की के पास से टीटीई का एक फर्जी परिचय पत्र भी मिला है। आरपीएफ द्वारा लड़की को शुजालपुर से उज्जैन के बीच पकड़ा गया है।

शुजालपुर चौकी प्रभारी आरके शर्मा द्वारा बताया गया कि सामान्य कोच में यह महिला टीटीई के रूप में यात्रियों से रूपए वसूल रही थी। उस पर शक हुआ तो महिला आरपीएफ कांस्टेबल आरती पटेल को बुलाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम पूजा (19) पिता श्यामसुंदर यादव निवासी पंचशील नगर हबीबगंज, भोपाल बताया जिसके पश्चात् तलाशी में उसके पास रेलवे का फर्जी परिचय पत्र भी पाया गया।

महिला द्वारा 3 यात्रियों से 100, 50, 50 रूपए वसूले गये थे। आरपीएफ द्वारा आगे की कार्रवाई करने के लिए यह केस जीआरपी उज्जैन को सौंप दिया गया है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |