इंदौर : दो बच्चो का अपहरण करने वाला निकला मानसिक रोगी…

0
26

इंदौर: शहर के चन्दन नगर क्षेत्र से गुरुवार को दो बच्चो का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया तो पता लगा कि वह मानसिक रोगी है।

पुलिस के मुताबिक, शहर के मारुती पैलेस निवासी सनी (12) पिता कैलाश राठौर और विष्णु (10) पिता नरेन्द्र घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पास के ही इलाके का एक युवक वहां आया और बच्चो को खिचड़ी खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। जब बच्चे काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजन बच्चो को ढूंढने के लिए निकले।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के बच्चों ने परिजनों को बताया कि सनी और विष्णु को उन्होंने एक युवक के साथ देखा था। बच्चो के लापता होने की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुँच गई। पुलिस व परिजन आरोपी को उसके हुलिए के अनुसार तलाश रहे थे इसी दौरान आरोपी मोहल्ले में घूमते हुए पकड़ा गया। उससे पूछताछ के कारण पुलिस उसके घर पहुंची जहाँ दोनों बच्चे मिल गए।

आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया जहाँ उसकी जानकारी में यह पता चला कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस पर आरोपी के खिलाफ बिना केस दर्ज कर उसे छोड़ दिया गया।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |