रतलाम: देश में अपने चार वर्षीय कार्यकाल में विश्व बिरादरी में धाक ज़माने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी को विश्व की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आमगे ने चुनौती दे दी। लगातार महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों और अत्याचारों में बढ़ोतरी और बेटियों की सुरक्षा में नाकामी से यह महिला मोदी सरकार से नाराज़ है। अब बिगड़े हुए हालात को सुधारने के लिए वें खुद नागपुर से चुनाव भी लड़ेंगी।
साईं के चरणों में अब वक्त गुज़र जाता है…
विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड, वज्र वर्ल्ड ऑफ़ बुक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। इसी वजह से आज उन्हें अपना परिचय करने की जरुरत नहीं है। रतलाम में आयोजित टैलेंट शो में शामिल हुई ज्योति को देख लोग आश्चर्यचकित हुए। ज्योति ने कहा, कि कितने चेहरे है इस दुनिया में…मगर हमें एक ही चेहरा नज़र आता है। दुनिया को अब क्या देखें…साईं के चरणों में अब वक्त गुजर जाता है। ज्योति ने बताया कि 25 वर्ष मेरी उम्र और मेरी हाइट 24 इंच है। मैंने अपनी हाइट पर बहुत सरे रिकॉर्ड बनाए है।
देश से विदेशी मंचो पर भी चला ज्योति का जादू…
ज्योति द्वारा बताया गया कि 2009 से 2018 तक मेरे रिकॉर्ड रहे है। मुझे अभी-अभी वज्र का रिकॉर्ड मिला है। मैं आगे भी यही चाहूंगी कि मैं ऐसे रिकॉर्ड बनती रहूँ, क्योंकि मुझ पर साईं का आशीर्वाद है। मैंने जापान, यूरोप, इटली, अमेरिका बहुत सारे देशों में कार्यक्रम दिए। मैं फिर एक बार और चार माह के लिए अमेरिका जा रही हूँ। ज्योति ने कहा कि आज जय साईं राम जय साईं राम…अब यह आवाज शिर्डी तक पहुंचेगी।
चुनाव लड़ने की भी चाह है…
ज्योति का जन्म 16 दिसंबर 1993 को नागपुर में हुआ था। उनके सपने काफी बड़े है। ज्योति को कभी अपनी लम्बाई को लेकर मायूसी नहीं हुई उनका इससे और आत्मविश्वास बढ़ा है। यह अलग बात है कि उनकी पढाई पढ़ाई के दौरान उसके हिसाब से ही स्कूल में ड्रेस, चेयर व डेस्क बनवाई गई थी। यहाँ तक की बर्तन व बिस्तर भी उनके अलग ही थे। ज्योति अमेरिकन हॉरर स्टोरी में काम कर चुकी है। अब ज्योति लगातार बढ़ रहे अपराधों से नाराज़ है और नागपुर से चुनाव भी लड़ रही है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
