क्यों मचा नीमच के दुकानदारों में अचानक हडक़ंप

0
136

नीमच. सोमवार को अचानक नीमच के मुख्य बाजार टैगोर मार्ग पर दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। अपने हाथों में सामग्री उठाकर दुकानदार इधर उधर भागते दौड़ते नजर आए। कुछ खुद ही सामान उठाकर भाग रहे थे तो कुछ गिड़गिड़ा रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें राहत देने वाला कोई नहीं था।

सोमवार से नीमच में ट्राफिक सप्ताह का आरंभ हुआ है। यातायात पुलिस, केंट पुलिस थाने का बल और नगरपालिका का अमला पहले दिन सडक़ों पर फैले अतिक्रमण हटाने निकले थे। शुरुआत विजय टॉकिज चौराहा क्षेत्र से हुई। जहां पर भी सडक़ों पर दुकानों के सामान फैले दिखाई दिए, पुलिस ने सीधे ऐसी सामग्री उठाकर नगरपालिका के ट्रेक्टर-ट्रॉली में डाल दी। जहां भारी सामान रखे थे वहां दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे तत्काल अपनी दुकानों के सामान उठवा कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करें। कुछ दुकानदार अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने लगे। तो उन्हें अधिकारियों ने चलता कर दिया। कुछ ने नेतागिरी करने की कोशिश भी की लेकिन उनकी एक भी न चली। विजय टॉकिज के आगे काटजू मार्केट, फोर जीरो, कमल चौक, पार्किंग स्थल के आसपास, थाने के सामने, फव्वारा चौक तक रास्ते से दुकानों के बाहर किया अतिक्रमण हटवाया गया।

ज्यादातर मोबाइल दुकानो और शो रूम के बाहर लगे डिस्प्ले टेंट और अन्य सामग्री ने सडक़ों पर खासी जगह घेर रखी थी। पुलिस ने ऐसा तमाम सामान जब्त कर नगरपालिका भिजवा दिया। मुहिम के दौरान केंट टीआई गिरवरसिंह जलोदिया ने दुकानदारों को सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए समझाइश भी दी। ट्राफिक पुलिस एसआई आरएस राठौर ने कुछ दुकानदारों के चालान बनाए तो कुछ तो समझाकर छोड़ दिया। नगरपालिका के स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा की पूरी टीम इस मुहिम में जुटी थी। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाया कि फिलहाल चेताया जा रहा है, दुकानों के बाहर सडक़ पर दोबारा सामान फैला दिखाई दिया तो चालान भी बनाया जाएगा और प्रकरण भी दर्ज होगा। ३० अप्रैल तक सडक़ सुरक्षा एवं यातायात सप्ताह के अंतर्गत नागरिकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरुक किया जाएगा, स्कूलों में विशेष प्रशिक्षण सत्र चलाए जाएंगे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |