रतलाम: शहर के कुछ लोग किन्नर की वेशभूषा में कुछ लोग अन्य लोगो से अभद्रता कर पैसे वसूल कर रहे है। उन लोगो के पास धारदार हथियार भी मिले। ऐसा ही मामला शहर के ओसवाल नगर का है जहाँ किन्नरों की वेशभूषा में कुछ लोगो ने एक गर्भवती महिला के साथ अभद्रता को और भागने लगा लोगो ने मौका देख उसको पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसी दौरान उसके किन्नर की वेशभूषा के कपड़े फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो से उसे बचाया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से धारदार चाकू भी निकला। आरोपी से पूछने पर ने उसने बताया कि वह धार जिले के सरदारपुर का रहने वाला है और शादीशुदा है उसका पाँच वर्षीय पुत्र भी है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया जिसमे वह पुरुष निकला। आरोपी ने शराब पी रखी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब 6 बजे पूजा प्रजापत नामक गर्भवती अपने घर पर थी तभी आरोपी युवक शेरसिंह (किन्नर) उसके घर पहुंचा और पैसे मांगने लगा जो कि किन्नर की वेशभूषा में था। पुलिस ने उसे किन्नर समझकर 20 रूपए दे दिए तो उसने नहीं लिये और 101 रूपए लेगा। पूजा ने उसे ये पैसे देने से मना कर दिया तो वह अभद्र व्यव्हार करना शुरू कर दिया और बद्दुआ देने लगा।

जानकारी के मुताबिक, पूजा ने पति व ससुर को इस घटना की जानकारी दी जिसके पश्चात् वें लोग दीनदयाल नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। थाने के एसआई धीरेश धारवाल के निर्देश पर किन्नर को तलाशने निकले। इसी के साथ-साथ कुछ अन्य लोग उसकी तलाश में निकल पड़े। कुछ ही देर बाद वह दीनदयाल नगर में लोगो को दिखाई दिया तो लोगो ने पकड़कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। पुलिस ने उसे बचाकर शंका होने पर तलाशी ली तो उसके पास चाकू भी पाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेरसिंह पिता शैताननाथ (28) निवासी सरदारपुर जिला धार बताया।

आरोपी ने शराब पी रखी थी…

एसआई द्वारा बताया गया कि आरोपी शेरसिंह के पास खटकेदार चाकू पाया गया है। जब उसे पकड़ा गया तब आरोपी नशे में था। पुरुष को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह शादीशुदा है और उसका पाँच वर्ष का पुत्र सरदारपुर में ही रहते है। वह किन्नर की वेशभूषा में में लोगो से रूपए मांगता है। पुलिस अभी उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कर रही है। आरोपी को गुरुवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |