परीक्षा के दौरान शिक्षक छात्रा को एक अलग कमरे में ले कर गया और वहाँ छात्रा से अश्लील हरकतें करने लगा| किसी तरह छात्रा खुद को बचाते हुए वहां से भाग निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी…
मध्यप्रदेश में लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़, बलात्कार और दुर्व्यवहार थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। सरकार और पुलिस की सख्ती होने के बावजूद बदमाशों और मनचलों का अपराध कम नहीं हो रहा। ऐसा ही मामला मुख्यमंत्री के गृह जिले में आया है जहाँ एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
उपरोक्त जानकारी के अनुसार, जिले के बुदनी क्षेत्र के तालपुर गाँव में मंगलवार रात एक सरकारी स्कूल के शिक्षक राजीव दुबे के खिलाफ आठवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा बताया गया कि परीक्षा के दौरान शिक्षक उसे एक कमरे में ले कर गया और छात्रा से अश्लील बातें करने लगा। किसी तरह छात्रा अपनी सुझबुझ से शिक्षक के चंगुल से बचकर निकली और घर आकर अपने परिजनों को यह बात बताई।
जब परिजनों को इस बात का पता चला तो गुस्साए परिजन बुदनी थाना क्षेत्र पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर आरोपी शिक्षक राजीव दुबे पर धारा 354, एसपी-एसटी और पास्को एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
शिक्षक बहुत टाइम पहले से छेड़छाड़ कर रहा था…
पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को जानकारी दी, कि आरोपी शिक्षक ने पहले भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। उस समय भी छात्रा ने एक सीनियर शिक्षक से शिकायत की थी लेकिन उस समय भी स्कूल प्रबंधन ने मामला को नज़रअंदाज़ किया जिसके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
