जबलपुर के आधारताल की एक 12 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म करने की कोशिश व गला रेतकर हत्या…

जबलपुर: जिले के आधारताल थाना क्षेत्र के बजरंग बाड़ा में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार करने का प्रयास कर हत्या करने वाले आरोपी अनुज कोरी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जुलुस निकाला। जब जुलुस निकाला गया तब बालिका के हत्यारे अनुज पर जमकर लाठी बरसाई गई। पुलिस की जांच में आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू व कपड़े भी बरामद किये गए। पुलिस द्वारा करीब 4 बजे यह जुलुस निकाला गया। जुलुस के समय पूरी रोड पर जाम की स्थिति बन गई जिसके पश्चात् आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आरोपी के घर से मिले चाकू और कपड़े…

आरोपी ने बालिका की हत्या कर चाकू अपने घर में छुपा दिया जिसके पश्चात् खून से सने कपड़े भी बदल कर छीपा दिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू व कपड़े बरामद किये। आरोपी अनुज ने बताया कि उसे बालिका की माँ से ढाई हज़ार रूपए लेना थे जिसके चलते विवाद उत्पन्न हुआ और बालिका की हत्या कर दी।

हत्या का खुलासा हुआ…

पुलिस द्वारा मामले की जांच में निष्कर्ष निकला कि आरोपी रात करीब 11:30 बजे तक बालिका की माँ के साथ उसके घर में बैठा हुआ था। आरोपी के सामने ही बालिका की सहेली आई और कहा कि सुबह 5 बजे जल चढ़ाने मंदिर चलेंगे। यह बात आरोपी ने सुनी जिसके अगले दिन सुबह के 5 बजे उसने बालिका की हत्या कर दी।

साथ ही बस चालक की हत्या के आरोपी भी… 

पुलिस द्वारा आरोपी अनुज के साथ-साथ मेट्रो बस चालक की हत्या के आरोपियों को भी शामिल कर जुलुस निकाला गया जिसमे आरोपी राहुल गौतम, और पंडित का आधारताल में जुलुस निकाला गया।

 


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |