धार: जिले के अमझेरा के ग्राम खारचा में देर रात एक बाइक पर तीन भाई जा रहे थे तभी तेज़ रफ़्तार में एक आयशर ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो भाइयों की ट्रक के निचे दबने से मौत हो गई व एक को गंभीर अवस्था अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात् शव परिजनों को सौंप दिया।
रिश्तेदारों मोहन द्वारा बताया गया कि तीनों भाई नरसिंह निनामा (35), अमरसिंह निनामा (22) व फत्तुसिंह तीनों (40) बाइक से पिपलिया पंचायत के गाँव बड़लीपूरा एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। हम सभी साथ में अन्य बाइक पर गए थे। और जब वापस लौट रहे थे तब रात के करीब 11 बज रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक अमरसिंह चला रहा था, तभी खारचा गाँव के समीप ही तेज़ रफ़्तार में एक आयशर वाहन ने अमर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमर सिंह पर वाहन का टायर चढ़ गया और नरसिंह वाहन के निचे दब गया जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और फत्तू बाइक के साथ-साथ वाहन के बंपर में फंस गया।
15 फिट तक घसीटते हुए ले गया वाहन…
वाहन की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि वह बाइक को 15 फिट तक घसीटते हुए ले गया। बड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया और 108 एम्बुलेंस से धार जिला अस्पताल पहुँचाया गया। फत्तू ने इलाज के दौरान रात के करीब डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। इनके परिजनों में माँ-बाप के अलावा तीन भाई और है। पुलिस द्वारा वाहन जब्त कर लिया गया लेकिन ड्राईवर फरार है जिसकी तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
