अगर आप आईआरसीटीसी की आईडी से बुक करते है तो यह खबर आपके लिए जरुरी है। ई-टिकट बनाने के लिए आईडी का गलत प्रयोग करने वालों पर आईआरसीटीसी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अभी यह खबरें आ रही है कि एक ही आईडी पर लगातार ज्यादा टिकट बनाए जा रहे है लेकिन यदि अब ऐसा होता है तो रेलवे और उस यूजर को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
पिछले कुछ महीनों में लगभग 1500 से ज्यादा ऐसे मामले सामने आये है जिन पर कार्रवाई की गई है। आईआरसीटीसी ने नियमानुसार सिस्टम में बदलाव कर एक महीने में बुक करने वाले टिकटों की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है जिसके दुरूपयोग पर सख्ती बरती गई है।
इसकी जांच में सॉफ्टवेर से चेक किया गया जिसमे जिस आईडी से लगातार ज्यादा टिकट बनाए जाने वालों की अलग सूचि तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जितने टिकट बने है, वें एक ही परिवार के है या हर बार अलग-अलग लोगों के बनाए गए है और टिकट लम्बी दुरी के तो नहीं है और तत्काल के कितने टिकट बने है।
सॉफ्टवेर के आधार पर इसी तरह से आईडी छांट कर ब्लॉक की जा रही है। रेलवे की और से निकाले गए नियमानुसार एक महीने में एक आईडी से जनरल कोटे से छः और तत्काल कोटे के दो टिकट बुक करा सकते है। अगर आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करवाते है तो एक महीने में 12 टिकट बुक करा सकते है।
आधार से लिंक करें अकाउंट…
यदि आप अपना अकाउंट आधार से लिंक करना चाहते है तो माय प्रोफाइल में अपडेट योर आधार पर जाना होगा। यहाँ क्लिक करते ही आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (पासवर्ड) आएगा। इसे दर्ज करने के बाद आपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा। जिस आईडी पर 12 से ज्यादा ई-टिकट बनाए गए है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। दो महीने में करीब 1500 आईडी ब्लॉक की जा चुकी है। इससे दलालों का नेटवर्क ख़त्म होगा। एजेंटों को इस नियम की छुट दी गई है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
