मध्यप्रदेश : महिला को अश्लील विडियो भेजने वाले आरोपी को हिरासत में लिया…

0
50

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम टीम द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जिसने व्हाट्सएप पर एक महिला को अश्लील विडियो भेजे। अब पुलिस ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार, भोपाल की रहने वाली एक महिला ने लिखित आवेदन पत्र में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला द्वारा पत्र में बताया गया कि एक अज्ञात शख्स उसके पर्सनल व्हाट्सएप पर की अंजन नंबर से लगातार अश्लील विडियो भेज रहा है तथा इसके बाद उसने आरोपी की शिकायत साइबर क्राइम भोपाल से की। साइबर क्राइम द्वारा शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी और एक टीम बनाकर आरोपी राजेश कोली (20) निवासी हरियाणा को सम्पूर्ण साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तब उसने पूछताछ में बताया कि वह महिला को नहीं जानता है। आरोपी ने कहा कि उसने महिला का नंबर फेसबुक से प्राप्त किया और व्हाट्सएप पर बात करना चाही थी, लेकिन महिला द्वारा आरोपी से बात न करने पर आरोपी ने अश्लील मैसेज और विडियो भेजना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरम्भ कर दी गई है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |