दोस्त के साथ बैठकर शराब पी फिर 11 साल पुराने बाइक से जुड़े विवाद को लेकर पत्थर से कुचलकर दोस्त की हत्या कर दी…
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसको देख कर सभी दंग रह गए जहाँ एक युवक ने दोस्त के साथ पहले शराब पी और उसके पश्चात् 11 साल पुराने विवाद को लेकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।
एएसपी मनोज राय द्वारा बताया गया, कि मंगलवार की सुबह 40 वर्षीय एक व्यक्ति की पत्थर से कुचली हुई लाश मिली थी। मृतक की तलाशी ली गई तो एक विजिटिंग कार्ड और लाइसेंस मिला। मृतक की पहचान परदेशीपुरा के रविन्द्र कुमार के रूप में हुई जिसकी पत्नी व दो बच्चे है। रविन्द्र मेकेनिक का कार्य करता था और साथ ही ड्राइविंग भी करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविन्द्र ने अपने दोस्त लखन से 2006 में उसकी बाइक ली थी जो कि उसने वापस नहीं लौटाई। लखन ने कई बार उससे बाइक मांगी लेकिन रविन्द्र का कहना था कि वह एक बार भोपाल गया था तो रास्ते में उसने एक ढाबे पर बाइक रखी थी जो कि वहां से चोरी हो गई। लखन को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और उस पर गुस्सा व खुन्नस रखने लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, लखन के द्वारा बाइक घुमने पर रविन्द्र के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया था। सोमवार को बहुत दिनों बाद जब वें दोनों मिले तो दोनों एक साथ शराब पी और देर रात घूमते हुए लसुड़िया पहुंचे। शराब पीने के पश्चात् दोनों में विवाद हुआ और लखन ने रविन्द्र का सर पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
