नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा अधिकारी-कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। प्रतिदिन हड़ताल के चलते अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी के चलते बुधवार को धरना स्थल से चुनरी यात्रा निकाली गई। माँ कालिका को 21 मीटर लम्बी चुनरी अर्पित की गई। इससे पहले हड़ताली कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में ढोल की धुन पर जमकर नृत्य किया।
बेमियादी हड़ताल से ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाएं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, वाटर शेड आदि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। म.प्र. संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले जिले में ग्रामीण विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ई-गवर्नेंस, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री सोईल हेल्थ कार्ड, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग सहित 18 विभागों के 700 से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर है। आन्दोलन को अन्य संगठनों द्वारा समर्थन दिया रहा है। सीईओ संघ, कर्मचारी संघ, पेंशनर्स एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने संविदा कर्मचारियों की परेशानियों को दूर कर नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |