चंडीगढ़: बाबा रामदेव के द्वारा भगवान शनिदेव को लेकर द्वारका के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के बयान का समर्थन करने पर शनिभक्त भड़क गए हैं और उन्होंने योग गुरु को अल्टीमेटम देते हुए उनसे माफी की मांग की है अन्यथा उनके सभी कार्यक्रमों में जाकर खलल डालने की धमकी दी है।

शनिभक्तों ने यहाँ शम्भू बेनर्जी की अगुवाई में बैठक कर यह निर्णय लिया कि रविवार 14 जनवरी को अपराह्न 3 बजे स्थानीय ट्रिब्यून चौक के निकट स्थित शनिमंदिर के बाहर बाबा रामदेव के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और बाद में उनका पुतला दहन किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में घर-घर जाकर तेल एकत्रित करने वाले डकोट पंडितों के परिवारों के सदस्य भी भाग लेंगे। बैनर्जी ने कहा कि जब तक बाबा रामदेव माफी नहीं मांगते तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और इसके लिए अगर उन्हें आमरण अनशन पर भी बैठना पड़ा तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे।

उल्लेखनीय है कि बाबा रामदेव ने हरियाणा में एक कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य के उस बयान का समर्थन किया था जिसमें शनि को क्रूर बताते हुए महिलाओं पर इसका अमांगलिग प्रभाव होने की बात कही गई थी।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |