मंदसौर (मध्यप्रदेश): मंदसौर के स्टेशन रोड चौराहे पर शुक्रवार को एक चलती हुई स्कूल बस में आग लग गई जिसमे 30 बच्चें सवार थे। गनीमत कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी बच्चें सुरक्षित है।
चौराहे पर तैनात पुलिस एवं वहां उपस्थित लोगो ने बस से निकल रहे धुंए को देखकर सुझबुझ का परिचय देते हुए को तुरंत रुकवा दिया और बस में बैठे सभी 30 स्कूली बच्चों को सुरक्षित बस से उतरने के अलावा आग ज्यादा बढ़ने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया जिसके कारण एक बड़ी घटना होने से टल गई।
नगर पुलिस अधीक्षक आरएम शुक्ला द्वारा बताया गया कि आज दिन में सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जाने वाली एक बस में वायरिंग में खराबी के कारण अचानक आग लग गई। मौके पर पुलिस पार्टी मौजूद थी। उन पुलिसकर्मियों ने वहां उपस्थित लोगों के साथ मिलकर बस में बैठे 30 बच्चों को तत्काल नीचे उतार लिया और आग को बुझा दिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
शुक्ला द्वारा कहा गया कि बस को जब्त करने के पश्चात् चालक राजेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि बस की परमिट एवं फिटनेस आदि सभी कागज पूरे थे। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बस की स्थिति ठीक नहीं थी। बस में आग बुझाने का यंत्र भी नहीं था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवहन अधिकारी ने इस बस का फिटनेस रद्द कर दिया है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |
