रतलाम : भारत माता की जय बोलने पर, 20 छात्रों को स्कूल से किया बाहर…

0
38

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले एक स्कूल में भारत माता की जय बोलने पर 20 छात्रों को स्कूल से बाहर कर दिया गया जिस वजह से गुस्साए परिजन स्कूल के खिलाफ पुलिस थाने पहुंचे।

मामला जिले के नामली कस्बे के एक कॉन्वेंट स्कूल की है, जहाँ शुक्रवार को नौवी कक्षा के छात्रों पर कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने यह कार्रवाई की थी। इसके खिलाफ परिजन थाने पर पहुंच गए। हालाकि वहां मामले को शांत करने की कोशिश की गई। लेकिन बताया जा रहा है कि बच्चों के भविष्य के डर से परिजनों का गुस्सा ठंडा पड़ गया।

वहीं इस मामले स्कूल प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है जबकि प्रशासन के आला अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि माइनॉरिटी का स्कूल होने की वजह से कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ना तो शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करता है और ना ही जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करता है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |