फैजाबाद: शहर में एक व्यक्ति हत्या के मामले में रहा गवाह एक युवक जनकराज सिंह की चार दबंगों ने जुबान काट ली, ताकि वह कोर्ट में बयान न दे सके। यह मामला इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रतापशाह का गाँव है। पत्नी संजू सिंह पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर गांव के ही एक आरोपी रामपदारथ को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित जनकराज सिंह उर्फ़ बैरिस्टर ने लिखकर बताया कि उसके पास बुधवार की रात 10 बजे गांव के ही रामपदारथ उर्फ़ नान्हूं समेत चार लोग पहुंचे। राम स्वरुप और रवि सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया और बलराम यादव ने गला दबा दिया था। इतने में रामपदारथ ने चाकू से उसकी जुबान काट डाली।
जुबान काटने के बाद रामपदारथ ने कहा कि देखता हूं जीतेन्द्र तिवारी हत्या के मुक़दमे में कैसे गवाही देते हो। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले, युवक के चिल्लाने पर परिवार वाले और ग्रामीण पहुंचे। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर अच्छेलाल ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी रामपदारथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



