लखनऊ: शहर के ब्राइटलैंड स्कूल में जो बच्चा चाकू के हमले से घायल हुआ था। उसके द्वारा गुरुवार को पुलिस को भी बयान दिया गया। लड़के के बयान के मुताबिक, उसको चाकू स्कूल की ही एक सीनियर स्टूडेंट ने मारा था। 7 साल के इस विद्यार्थी ने पुलिस को बताया कि जब दीदी मुझे मार रही थी, तब उन्होंने कहा था कि अगर तुम्हे मार देंगे तो स्कूल की छुट्टी हो जाएगी।
प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। सीएम योगी भी घायल बच्चे को देखने पहुंचे। दूसरी तरफ, जख्मी बच्चे की फैमिली ने स्कूल के सामने नारेबाजी की। लखनऊ SSP दीपक कुमार ने कहा, “घायल बच्चे की स्थिर है। आरोपी लड़की को जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। ब्राइटलैंड स्कूल के प्रिंसिपल रचित मानस को गिरफ्तार किया गया है।”
30 सीसीटीवी कैमरा में भी नहीं दिखी लड़की…
पुलिस के द्वारा उस छात्रा की पहचान कर ली गई है जिसने छात्र पर हमला किया था। स्कूल में 30 सीसीटीवी कैमरे हैं। हालांकि, यह सीनियर स्टूडेंट उनमें नजर नहीं आई। जिस छात्रा पर हमला करने का आरोप है वो 6 महीने पहले घर से भाग चुकी है। ये बात जांच में पता चली। पुलिस ने उससे पूछताछ की है।
क्या था मामला…
बुधवार को ब्राइटलैंड स्कूल की कक्षा पहली में पढ़ने वाला 7 वर्षीय छात्र घायल अवस्था में मिला। बच्चे पर धारदार चाकू से हमला किया गया था जिसके पश्चात् उसे बाथरूम में बंद कर दिया था। बाथरूम बच्चे की क्लास से 200 मीटर दूर है। घटना का पता तब चला जब डिसिप्लीन हेड प्रेयर के लिए बच्चो को कॉल करने पहुंचे। दरवाज़े के बाहर से निकलते वक्त दरवाज़ा पीटने की आवाज़ आ रही थी। स्कूल के डिसिप्लिन हेड अमित सिंह ने बताया, “दरवाजा खोलने पर बच्चा खून से लथपथ मिला। उसके मुंह में लाल रंग का कपड़ा ठूंसा गया था। बच्चे को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।”
पुलिस ने व ट्रामा सेंटर ने कहा…
एसपी टीजी हरेंद्र कुमार ने कहा, केस दर्ज कर लिया गया है| बच्चे के बयान लिए गए हैं। जल्द ही मामले में खुलासा होगा। ट्रामा सेंटर के इंचार्ज प्रो. संदीप तिवारी का कहना है- “बच्चे के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। उसको कई टांके लगाए गए हैं। दो दिन तक बच्चे को मॉनिटरिंग में रखा जाएगा।
6 महीने से स्कूल नहीं जा रहा बच्चे का बड़ा भाई…
पीड़ित बच्चे का बड़ा भाई भी इसी स्कूल में साथ पढ़ता है जो कि 6 महीने से स्कूल नहीं जा रहा है। पिता ने कहा, “मेरा बड़ा बेटा छह महीने से स्कूल नहीं जा रहा। वह कहता है इस स्कूल नहीं जाऊंगा।” मामले की पूरी तरह जाँच की जा रही है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



