भोपाल : चौथी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

0
39

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ही समीप बैरसिया में एक चौथी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बैसरिया इलाके के करारिया की है। बताया जा रहा है कि कररिया गाँव में रहने वाला अनिकेत चौथी कक्षा का स्टूडेंट था। अनिकेत ने घर के पास ही सुबह साढ़े सात बजे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

इस मामले में बैसरिया थाना प्रभारी एचसी लाडिया ने बताया कि परिजनों के बयान के अनुसार अनिकेत पढ़ाई में कमजोर था। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण अनिकेत दुखी रहता था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पढ़ाई के अलावा आत्महत्या का और कोई दूसरा कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस सुसाइड से जुड़े हर एक पहलू की जांच कर रही है।

एक और छात्र ने की खुदखुशी… 

अनिकेत की तरह की पुराने भोपाल के निशातपुरा इलाके में 11 वीं के छात्र चंचल राठौर ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। चंचल राठौर मुल्ला कॉलोनी में रहता था। स्कूल से आने के बाद उसने बुधवार रात जहर खा लिया। परिजन चंचल को अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी चंचल की खुदकुशी के पीछे कोई कारण सामने नहीं आया है। निशातपुरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |