कल्याणपुरा: अभाविप द्वारा विवेकानंद जी की जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकली गयी यह शोभायात्रा शहिद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय से अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता मांगीलाल भूरिया,  कुलदीप चौहान,सुरभान गुंडिया इन के करकमलों द्वारा शोभायात्रा को प्रस्थान किया गया यह शोभायात्रा राजवाड़ा होते हुए बस स्टैंड पर पहुची।
बस स्टैंड पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अभाविप कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण किया गया पश्चात अभाविप के भारत गुर्जर ने इस शोभायात्रा में कार्यक्रम का संचालन किया धारविभाग प्रमुख सीमा जी त्रिवेदी, झाबुआ जिलासंयोजक मानसिंह बारिया, झाबुआ महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश मेड़ा ने स्वामी जी की जीवनी बारे में कार्यकर्ताओं को बताया व विवेकानंद जी की कहि हुई बात उठो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य तक न पहुंच जाओ ओर युवाओ को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होने चाहिए।
युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं ने अपनी शक्ति का परिचय दिया था।
अभाविप के सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ निश्चय किया और स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया व संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य लिया । इस कार्यक्रम का आभार झाबुआ महाविद्यालय की छात्रसंघ सचिव सिमरन पालीवाल ने माना।
इस शोभायात्रा में अभाविप के विपिन गंगराड़े, यश पंवार, प्रांजल, अजमेर बघेल, भारत गुर्जर, पूजा सिंगोड़, पवन परमार, दिलीप मकवाना, कपसिंह, योगेश, अनिरुद्ध, विनायक, आदि कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |