भोपाल: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर बैन मध्यप्रदेश में नाम बदलने के बाद भी जारी रहेगा। यह घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई है। इसके पहले एक कार्यक्रम में सीएम ने महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और संस्थाओं को ‘ राष्ट्रमाता रानी पद्मावती पुरस्कार’ देने की घोषणा की थी।

इस फिल्म को लेकर लगातार चल रहे विरोध के कारण मध्यप्रदेश में इस पर बैन लगा दिया गया था। बाद में डायरेक्टर भंसाली फिल्म का नाम बदलने और कुछ सीन काटने को भी राजी हो गए। फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उधर राजस्थान में भी यह फिल्म प्रदर्शित नहीं होगी।

जानकारी के लिए बता दें, कि यह फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन राजपूत समाज और करणी सेना के लगातार विरोध करने के कारण इसकी रिलीज डेट टल गई। इस बीच खबर आई थी कि फिल्म मार्च में रिलीज़ हो सकती है। लेकिन तरन आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि पद्मावत अब 25 जनवरी को रिलीज होगी।

फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह के अलावा शाहीद कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाते हुए करणी सेना ने इसका कड़ा विरोध किया था जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट टल गई थी।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |