नोएडा: नोएडा में शादी का झासा देकर एक महिला प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कानपूर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाली प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर एक युवक ने नोएडा बुलाया और सेक्टर-26 स्थित एक गेस्ट हाउस में उससे बलात्कार किया। युवक ने उसकी अश्लील सीडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

घटना की रिपोर्ट युवती ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि राजस्थान के सीकर जनपद की रहने वाली महिला की दोस्ती राजस्थान के सीकर के ही रहने वाले शुभम शर्मा से थी। शुभम अमेरिका में रहता है। वह दिसंबर माह में 15 दिन की छुट्टी पर भारत आया।

उन्होंने बताया कि शुभम ने महिला को को 27 दिसंबर को सगाई करने के लिए नोएडा बुलाया। नोएडा में शुभम की बहन रहती है। उसने कहा कि वह अपनी बहन की उपस्थिति में उसके साथ सगाई करेगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का आरोप है कि शुभम ने उसके रहने की व्यवस्था एक गेस्ट हाउस में की। वहां उसने महिला से बलात्कार किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |