इंदौर: इंदौर के प्राणी संग्रालय में हुए एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक शेर के बाड़े में कूद गया। शेर के बाड़े में कूदने के पश्चात्  युवक करीबन आधे घंटे तक अन्दर ही टहलता रहा और यह पूरी घटना चिड़ियाघर के कैंटीन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

इसी दौरान वह अन्दर की और लगी मचान पर भी चढ़ गया और मचान पर चढ़कर पत्थर फेंक कर शेरो को आवाज़ लगा रहा था। इसी दौरान उसने वहां पटाखा भी फोड़ा। जिस मचान पर युवक खड़ा हुआ था उसी मचान पर अक्सर शेर आराम करते है। जब वहां घूम रहे लोगो की नज़र उस पर पड़ी तो लोगों को लगा, कि वो चिड़ियाघर का कर्मचारी है। लेकिन बाद में वो काफी देर तक बाड़े में ही रहा।

जब चिड़ियाघर के कर्मचारियों की नज़र उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे बाड़े में से बाहर निकला। कर्मचारियों के अनुसार युवक नशे में था और सही तरीके से बात भी नहीं कर पा रहा था। वो मानसिक रुप से बीमार भी नजर आया रहा था।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |