उज्जैन : महांकाल के आँगन में शैव महोत्सव का शुभारंभ…

0
75

उज्जैन: महांकाल की नगरी में शुक्रवार की सुबह शैव महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नरसिंह घाट स्थित स्वामी संतदास आदासीन आश्रम में बनाई गई सनातन व्यास पीठ में मुख्य की शुरुआत हुई। भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ, आचार्य महामंडलेश्वर, विशोकानंदजी, महामंडलेश्वर विश्वात्मानंदजी, महामंडलेश्वर भवानीनंदन यतिजी, स्वामी ब्रह्मयोगानंदजी तथा स्वामी गंगाभारतीजी उपस्थित रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान और आरएसएस के सर संघ चालक मोहनराव भागवत ने इसका शुभारंभ किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि संतो के आशीर्वाद से सब काम बनते है। उन्होंने कहा शिव के बिना सब अधुरा है। भारत का विचार वासुदेव कुटुम्बकम का है, हम सबको साथ लेकर चलते हैं। आतंकवाद का समाधान भारतीय संस्कृति में है। मोहन भागवत ने कहा कि सबकुछ शिवमय है, भारत के कण-कण में शिव विद्यमान है। भारतीय संस्कृति विश्वव्यापी है। यह जीवन जीने की कला सिखाती है।

12 ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा को लेकर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान ज्योतिर्लिंग महांकाल पर डाक टिकट जारी हुआ। शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से शोभयात्रा निकाली जाएगी। तीन दिन सनातन व्यास पीठ, झालरिया मठ स्थित सनक व सनंदन व्यास पीठ तथा महाकालेश्वर प्रवचन हॉल स्थित सनतकुमार व्यास पीठ में विभिन्न् आयोजन होंगे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |