कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो बिग-बॉस सीजन 11 के फिनाले महज 10 दिन ही दूर है। इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए 4 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है।
ये कंटेस्टेंट्स लव त्यागी, हिना खान, विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे है। पिछले किसी भी सीजन के मुकाबले थोड़ा हट कर चलते हुए बिग-बॉस ने इन चारों कंटेस्टेंट्स को लाइव वोटिंग के लिए जनता के बीच ले जाने का फैसला किया। इन चारो कंटेस्टेंट्स को मुंबई के इनोर्बिट मॉल में ले जाया गया, जहां हजारों की तादात में लोगों ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने के लिए वोटिंग की।
रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसे मैनेज करने के लिए इसी बीच थोड़ी देर का ब्रेक भी लिया गया। जानकारी के मुताबिक इसी बीच कंटेस्टेंट हिना खान के साथ बदतमीज़ी हुई। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों ने हिना खान के बाल खींचे। मालूम हो कि हिना खान घर के भीतर अब तक की सबसे सक्रिय कंटेस्टेंट्स में से हैं। हालांकि वोटिंग और अपनी परफॉर्मेंस के दम पर वह अब तक बहुत अच्छा करती रही हैं। हालांकि घर के भीतर उनके गेम खेलने के अंदाज ने उनकी छवि काफी हद तक निगेटिव बना दी है।
गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 11 की शुरुआत 5 पड़ोसियों के साथ हुई थी। जिन्हें की मुख्य घर के पास ही बनाए गए पड़ोसी घर में रखा गया था। हालांकि पड़ोसी कंटेस्टेंट्स में से सिर्फ लव त्यागी ही अब घर के भीतर बचे हुए हैं और बाकी संभी कंटेस्टेंट्स को वक्त से साथ घर से बेघर कर दिया गया है। घर में हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता सबसे मजबूत प्रतिभागियों के तौर पर खड़े हुए हैं। बिग बॉस सीजन 11 में इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
90197-90196
हमसे फेसबुक पर जुड़िये
हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :- हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
- VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
- आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |



