विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट पर्यटन स्थल फिर गुलज़ार होने लगा

0
164

जबलपुर 9 जून 20। कोविड-19 कोरोना काल में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट भी  बंद था। लगभग ढाई माह के बाद ये पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है, लेकिन नौका विहार के लिये अभी इंतजार करना होगा।

शुरुआत में पर्यटकों की संख्या अधिक नही है लेकिन जैसे जैसे लोगो को पता लगेगा  पर्यटन स्थल फिर अपने पुराने स्वरूप में आजाएगा। लॉक डाउन में विश्व प्रसिद्ध टुरिस्ट प्लेस भेड़ाघाट में लगभग 75 दिनो से सन्नाटा था, स्थानीय व्यापार भी पूरी तरह से ठप हो गया था। वहीं अब अनलॉक-1 ने भेड़ाघाट और यहाँ का व्यवसाय भी आबाद होने लगा हैं। अनलॉक-1 के साथ ही पर्यटकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, लेकिन नौका विहार अभी शुरू नही हुवा है।

कोविड– 19 कोरोना महामारी के चलते मजबूरन किए गए लॉक डाउन ने देश की अर्थव्यवस्था को गड़बड़ा दिया है। भेड़ाघाट नगर पंचायत भी इससे अछूती नही रह सकी है। मार्च से मई के बीच  पर्यटकों के आने से नागर पंचायत को अच्छा खासा राजस्व मिलता था पर इस बार लॉक डाउन ने भेड़ाघाट नगर पंचायत की भी आर्थिक स्थिती बिगाड़ दी है।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |