नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की दूसरी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई में हुआ। मंगलवार (26 दिसंबर) को मुंबई के लोउर परेल इलाके में स्थित ‘द सेंट रेजिस होटल’ में इस रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। रिसेप्शन में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। खबरों के मुताबिक, पार्टी देर रात दो बजे तक चली। इस रिसेप्शन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी साथ थीं। हालांकि, उनका बेटा अर्जुन यहां नहीं पहुंचा।

अंजलि तेंदुलकर ट्रेडिशनल लुक में थीं। उन्होंने सलवार सूट पहना हुआ था। सचिन तेंदुलकर काले रंग के सूट में दिखाई दिए। इस पार्टी में सचिन की बेटी सारा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर का शॉर्ट फ्रॉक पहना था। जिसके साथ कान में व्हाइट ईयररिंग्स भी थे। एक बार फिर से बड़े-बड़े और ग्लैमरस सितारों के बीच सचिन की बेटी सारा सभी पर भारी पड़ती नजर आई। सचिन ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पार्टी में जबरदस्त एंट्री की।

बता दें कि इसी साल सचिन की डॉक्यू ड्रामा फिल्म ‘सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स’ की स्क्रीनिंग पर भी सभी की निगाहें सारा पर जा टिकी थीं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी कई बड़े सितारे मौजूद थे, लेकिन यहां भी लाइमलाइट में सारा ही रही थीं।

टीम इंडिया के महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी सारा के साथ आए थे। होटल में एंट्री के दौरान एक बार फिर से जीवा ने लाइमलाइट अपनी तरफ खींच लीं। पिंक लहंगे में जीवा ने अपने पापा की गोद में एंट्री ली और सभी को हाथ हिलाकर हाय भी कहा।

बता दें कि मुंबई में हुए इस रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर्स पहुंचे। पार्टी में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, आर. अश्विन और ईशांत शर्मा जैसे क्रिकेटर्स पहुंचे। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रहे आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, अनिल कुंबले, सुनील गावसकर और संदीप पाटिल जैसे दिग्गज भी यहां पहुंचे। दूसरे स्पोर्ट्स सेलिब्रिटीज में स्टार इंडियन शटलर साइना नेहवाल, फुटबॉल प्लेयर बाइचुंग भूटिया और टेनिस दिग्गज महेश भूपति भी यहां पहुंचे। भूपति के साथ उनकी वाइफ लारा दत्ता भी थीं।


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |