शादी का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा ज्यादती…

0
45

निजी कंपनी संचालक सहयोगी युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक ज्यादती करता रहा और आखिर में शादी से इंकार कर दिया…

उज्जैन: निजी कंपनी संचालक तीन वर्षों से युवती को शादी का झांसा देकर ज्यादती करता रहा और अंत में शादी से इंकार कर दिया| जिसकी युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई| शिकायत के पश्चात् युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया|

अलकापुरी निवासी 24 वर्षीय युवती बी.कॉम की पढ़ाई कर रही है| वहीं रामप्रकाश उर्फ़ राहुल पिता श्रीराम गुप्ता फ्रीगंज स्थित नवकार काम्प्लेक्स में एक निजी कंपनी में संचालक था| जहाँ पर युवती 2011-12 के दौरान रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी| इसी दौरान राहुल और युवती के प्रेम सम्बन्ध हो गए| राहुल ने चोरी-चुपके उससे सगाई कर ली व इस बात की खबर किसी को नहीं दी और उसी सगाई के नाम पर तीन सालों से ज्यादती करता रहा| हाल ही में राहुल ने सगाई तोड़ दी और शादी के लिए साफतौर पर माना कर दिया| जिसकी शिकायत युवती ने थाने में की| टीआई रेखा वर्मा ने बताया, कि युवती की शिकायत पर राहुल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है|


विज्ञापन के लिए संपर्क करे

90197-90196


हमसे फेसबुक पर जुड़िये

हमारी व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े
वी एम एन टुडे न्यूज़ की व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए :
  • हमारा नंबर 90197-90196 को अपने कांटेक्ट लिस्ट में “VMNToday” नाम से सेव कीजिये |
  • VMNToday (हमारे नंबर पर ) पर “JOIN <अपना नाम > <शहर>” लिख भेजिए या यहाँ क्लिक कीजिये |
  • आपको Broadcast List में जोड़ा जायेगा और स्वीकृति मेसेज भेज दिया जायेगा |